अक्षय तृतीया पर 9 मई 2027 को होगा कुमावत समाज का तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलनग्राम बौला स्थित कुंभाजी गुरु कृपा मंदिर में बैठक संपन्न

दिनेश कुमार मारू कि रिपोर्ट सरदारपुर से 9755648261/ अक्षय तृतीया पर 9 मई 2027 को होगा कुमावत समाज का तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलनग्राम बौला स्थित कुंभाजी गुरु कृपा मंदिर में बैठक संपन्न, समाज ने लिया सम्मेलन को भव्य बनाने का संकल्पसरदारपुर (धार)। सरदारपुर तहसील के ग्राम बौला स्थित कुंभाजी गुरु कृपा मंदिर में शुक्रवार को सकल मारू कुमावत समाज की तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 9 मई 2027 (अक्षय तृतीया) को तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।बैठक में सम्मेलन को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समाज की सहमति से वर पक्ष एवं वधु पक्ष की सहयोग राशि ₹5,500-₹5,500 निर्धारित की गई। इस प्रकार प्रत्येक जोड़े के लिए कुल ₹11,000 पंजीयन एवं सहयोग राशि तय की गई। समाजजनों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।बैठक में सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष दिनेशचंद्र नागौरा, उपाध्यक्ष जगदीश

वागड़ी (बौला), सचिव राधेश्याम चौधरी (हनुमंतिया), धार जिला अध्यक्ष राधेश्याम सिद्धड़ (डबल बी), प्रभारी रमेश तलाशा (राजगढ़) सहित जगदीश चौधरी (हनुमंतिया), रामरतन चौधरी (पसावदा), ईश्वर दुबलदिया, रवि दुबलदिया (दसई), कैलाश चौधरी, भैरूलाल चौधरी, परमानंद चौधरी (हनुमंतिया), मुकेश चौधरी (खुटपला), रामचंद्र करोड़ीवा (गौशाला खुटपला), अम्बाराम घोड़ावट (खुटपला), मोहनलाल नागौरा (धुलेट), राजेश सिद्धड़, पूनमचंद सिद्धड़ (कोद), मोहनलाल वागड़ी, जगदीश पाणेचा (मोडाखेड़ा), नानालाल छतरी, रुघनाथ चांदोरा, कैलाश बालदिया (जौलाना), गोवर्धन मैरोता, चम्पालाल मैरोता, मथुरालाल मैरोता, जगदीश मैरोता (बौला), रमेश चौधरी (सरदारपुर) एवं पूनमचंद टांक (टांडा खेड़ा)मदन लाल जी पर्व अध्यक्ष उज्जैन लाबरिया दिनेश जी पत्रकार बरमंडल,कैलाश जी चौधरी व भेरुलाल जी चौधरी बरखेड़ा व राधेश्याम जी मालवीय बरखेड़ा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।बैठक के अंत में समाज की एकता को मजबूत करते हुए तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने मिलकर सहयोग करने का संकल्प लिया।