पालक महासंघ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न: कमल विश्वकर्मा पांचवीं बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए

बुरहानपुर/भोपाल:आज पालक महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से एक बड़ा फैसला लेते हुए कमल विश्वकर्मा को लगातार पांचवीं बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही समिति में प्रबोध पंड्या को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।बैठक में बुरहानपुर से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में राजेश भगत शामिल हुए। बैठक के उद्देश्यों और महासंघ की रणनीति पर प्रकाश डालते हुए राजेश भगत ने कहा, “आज के दौर में शिक्षा का पूरी तरह से व्यवसायीकरण हो गया है। पालक महासंघ पालकों के हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए पुरी प्रतिबद्धता से काम कर रहा है। हमारा मुख्य लक्ष्य ‘सस्ती शिक्षा, अच्छी शिक्षा और सबको शिक्षा’ सुनिश्चित करना है।”कमल विश्वकर्मा के पुनः अध्यक्ष और प्रबोध पंड्या के महासचिव बनने पर पालक महासंघ की जिला इकाई बुरहानपुर में हर्ष का माहौल है। इस नई समिति के गठन पर बुरहानपुर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, डॉक्टर युसुफ खान, अताउल्ला खान, सरिता भगत, नंदकुमार वाने, राजकुमार वाछानी, विजय राठौर और राजीव खेड़कर आदि सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी एवं उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।