भारतीय सेना में चयनित हुए विशाल गरासिया, गांव में निकला भव्य स्वागत जुलूस, दोस्त की भावुक विदाई बनी चर्चा का विषय

दिनेश बगाना महिदपुर । ग्राम आमेडी खेड़ा कटन के युवा विशाल गरासिया पिता राधेश्याम गरासिया का भारतीय सेना में चयन होने पर पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। इस गौरवपूर्ण अवसर पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने विशाल का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।गांव में ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ विशाल का भव्य जुलूस निकाला गया। जगह-जगह ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।स्वागत समारोह के दौरान एक भावुक पल भी देखने को मिला। विशाल गरासिया के भारतीय सेना में चयन से उनके एक करीबी दोस्त की आंखें नम हो गईं। वर्षों की दोस्ती और साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए वह भावुक हो उठा। दोनों दोस्तों का यह भावनात्मक दृश्य समारोह में उपस्थित लोगों के दिलों को छू गया और सभी ने उनकी दोस्ती की सराहना की।ग्रामीणों ने कहा कि विशाल गरासिया की यह उपलब्धि पूरे गांव के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी।भारतीय सेना में चयनित होने पर विशाल गरासिया को सभी ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सैन्य जीवन की कामना की।