सतपंथ सेवक राजेंद्र उर्फ़ बाळु काका मोरे जी का मनाया जन्मदिन

बुरहानपुर जिले के ग्राम चापोरा के समाजसेवी एवं सनातन के मुखिया महामंडलेश्वर स्वामी जनार्दन हरी जी महाराज जी ने फोन पर अपने सेवा कार्य में दिन रात हर समय तत्पर रहने वाले सतपंथ सेवक राजेंद्र उर्फ बाळु काका मोरे को जन्मदिन पर आशीर्वाद के रूप में बधाई दी । इसी के साथ-साथ सुबह से बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने एवं सभी मोरे परिवार ने एवं मोरे परिवार के लेखक , कवि , साहित्यकार ज्ञाणेश मोरे जी , वासुदेव राव मोरे , बुरहानपुर जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञानेश्वर राव जी मोरे ने भी बधाई देकर अपने छोटे भाई राजेंद्र उर्फ बाळु मोरे को आशीर्वाद दिया है । जन्मदिन के शुभ अवसर पर भतीजे समाजसेवी सुनिल आबा मोरे ,पत्रकार रमाकांत मोरे , कृष्णकांत मोरे सहित मोरे परिवार के सभी युवाओं ने बाळु काका मोरे जी को जन्मदिन की बधाई देकर उज्वल भविष्य की कामना की है ।