NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला

शाहपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांगबुरहानपुर/शाहपुर।NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। शाहपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष रविंद्र महाजन ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से छात्रों और अभिभावकों का परीक्षा प्रणाली पर विश्वास कमजोर पड़ता जा रहा है।रविंद्र महाजन ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अनियमितताएं युवाओं के भविष्य के लिए चिंता का विषय हैं। लाखों छात्र कठिन परिश्रम और लंबे समय तक तैयारी करने के बाद परीक्षाओं में शामिल होते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महाजन ने NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय होना आवश्यक है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।महाजन ने कहा कि देश के युवाओं का भरोसा बनाए रखने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।इस अवसर पर यह है मौजूद अशोक पाटिल, शैलेंद्र इंगले, किशोर खांडवेकर,आरती लांडे,निखिल खंडेलवाल,मुरलीधर महाजन,मुकेश बुंनगाड,रामभाऊ लांडे,किशोर देशमुख आदि रहे उपस्थित।