जाट समाज धर्मशाला ओंकारेश्वर के नवीन भवन का भूमि पूजन संपन्न

सुरज दहे काटकूट – ओंकारेश्वर में सोमवार, 22 जून को श्री जाट समाज धर्मशाला के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। भूमि पूजन पंडित गोपाल जी शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया गया।इस अवसर पर जाट समाज धर्मशाला के अध्यक्ष हुकुम जी जाट, समाज उपाध्यक्ष शांतिलाल जी चोयल, कोषाध्यक्ष कैलाश जी पड़ौदा, मांगीलाल जी ढाबरिया, नंदकिशोर जी रणवा, महेंद्र जी पूनिया, ज्वारीलालजी गढ़वाल, भगवान जी ढाबरिया, सुभाष जी करसु, अशोक जी मुंडेल, दिनेश जी सांडीवाल सहित सभी ट्रस्टीगण एवं धर्मशाला व्यवस्थापक गोपाल जी जलवाणीया उपस्थित रहे। महेंद्र जी चाहर बड़वानी द्वारा 101001 रुपए भूमि अवसर पर दान दिए कार्यक्रम में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर नवीन भवन निर्माण कार्य के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की गई। उपस्थित जनों ने धर्मशाला के नए भवन को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसके शीघ्र निर्माण की शुभकामनाएं दीं।