Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

जामनी में 7 लाख रुपये के विद्युत ट्रांसफार्मर का लोकार्पण, विधायक सेना महेश पटेल ने।सरकार पर साधा निशाना

By Mohan Sharma
June 23, 2026 2 Min Read
0

*चन्द्र शेखर आजाद नगर से महेश गणावा की रिपोर्ट*जोबट। जोबट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जामनी में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 7 लाख रुपये की लागत से स्थापित नवीन विद्युत ट्रांसफार्मर का लोकार्पण विधायक सेना महेश पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं एवं पारंपरिक स्वागत के साथ विधायक का अभिनंदन किया।लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “आपने मुझे चुना है, मैं आपके हर सुख-दुख में आपके साथ खड़ी रहूँगी।

क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करती रहूँगी।”विधायक ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। लगातार भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से लाखों विद्यार्थियों और बेरोजगार युवाओं के सपने टूट रहे हैं। सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।उन्होंने कहा कि एक ओर प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है, वहीं दूसरी ओर महंगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दामों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग सभी महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं।विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों और हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी तथा जोबट विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की बिजली, सड़क, पानी और अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगी।कार्यक्रम में सरपंच ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद (बबलू) डावर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरदार अजनार, वेरसिंग पटेल, सोनू वर्मा, विक्रम पटेल ग्राम सरपंच, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कसरावद कृषि उपज मंडी में योग दिवस मनाया गया

Next

बुरहानपुर ‘‘केला’’ को मिला जीआई टैग, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ एक जिला-एक उत्पाद में शामिल है केला फसल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER