गुना(म्याना) पुलिस की बड़ी सफलता: ट्रिपल हत्याकांड का खुलासा, आईजी ने दिया 30,000 का इनाम

**ग्वालियर। ग्वालियर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना ने गुना जिले के चर्चित तिरपाल मर्डर केस का सफलतापूर्वक खुलासा करने पर गुना पुलिस टीम को बधाई दी है**आईजी सक्सेना ने इस जटिल मामले को कम समय में सुलझाने के लिए गुना पुलिस अधीक्षक हितका वासल एवं पूरी पुलिस टीम के प्रोफेशनल कार्य की विशेष सराहना की। उत्कृष्ट विवेचना और त्वरित कार्रवाई के लिए टीम को 30,000 रुपये नगद पुरस्कार तथा प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जाएगा* *आईजी ने कहा कि यह सफलता गुना पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा और अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है