Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Ujjain

फिरोजिया फुटबॉल ट्रॉफी 2026 का भव्य समापन, नेशनल एफ.सी. महू बनी प्रथम विजेता

By Mohan Sharma
June 22, 2026 3 Min Read
0

इरफान अंसारी उज्जैन

उज्जैन। स्वर्गीय श्री भूरेलाल जी फिरोजिया की स्मृति में पहली बार आयोजित फिरोजिया फुटबॉल ट्रॉफी 2026 का आज दशहरा मैदान, देवास रोड, उज्जैन पर भव्य समापन हुआ। प्रदेश स्तरीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की विभिन्न टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।फाइनल मुकाबले से पहले सुबह खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में नेशनल एफ.सी. महू ने आदिवासी यूनाइटेड एफ.सी. इंदौर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं पहले सेमीफाइनल में ए यूनियन फुटबॉल क्लब नीमच ने पुलिस बॉयज फुटबॉल क्लब जबलपुर को 2-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।सायं 4 बजे खेले गए फाइनल मुकाबले में नेशनल एफ.सी. महू और ए यूनियन फुटबॉल क्लब नीमच के बीच शानदार संघर्ष देखने को मिला।

पहले हाफ में महू की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए पहला गोल दागकर 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में नीमच ने जोरदार वापसी करते हुए बराबरी का गोल किया, लेकिन इसके कुछ ही समय बाद महू ने एक और शानदार गोल कर मुकाबले में पुनः बढ़त हासिल कर ली। निर्धारित समय तक महू ने अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए 2-1 से जीत दर्ज कर फिरोजिया फुटबॉल ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उज्जैन उत्तर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा जी, भाजपा के नगर उपाध्यक्ष श्री ऋषि वर्मा जी के साथ खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर रहा तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। विजेता टीम नेशनल एफ.सी. महू को ₹51,000 एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता ए यूनियन फुटबॉल क्लब नीमच को ₹21,000 एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द टूर्नामेंट, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी सहित विभिन्न व्यक्तिगत पुरस्कार भी वितरित किए गए।व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में ए यूनियन फुटबॉल क्लब नीमच के यश को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर (Best Goalkeeper), नेशनल एफ.सी. महू के शिवा को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर (Best Defender), नेशनल एफ.सी. महू के प्रियांशु को सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड खिलाड़ी (Best Forward Player) तथा ए यूनियन फुटबॉल क्लब नीमच के अभिषेक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Best Player of the Tournament) चुना गया।

सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ₹5,000 की नगद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।स्वर्गीय श्री भूरेलाल जी फिरोजिया की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करने में सफल रही। सांसद श्री अनिल फिरोजिया द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं फुटबॉल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई यह प्रतियोगिता अब प्रतिवर्ष आयोजित की जाएगी, जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों को निरंतर बेहतर अवसर और प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध हो सके।फिरोजिया फुटबॉल ट्रॉफी 2026 का पहला संस्करण शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ और खेल प्रेमियों के बीच अगले वर्ष के आयोजन को लेकर अभी से उत्साह दिखाई देने लगा है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सौ. लक्ष्मी नीतेश पारीक का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण

Next

बालिका शिक्षा से होगा स्वर्णिम भारत का निर्माण, बेटियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना हमारा दायित्व – मा. अवनीश भटनागर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER