कसरावद एसडीएम अनिल जैन ने अरिहंत नगर नाले की बरसों पुरानी समस्या को हल किया

। रिपोर्टर नवीन रायली कई साल बाद हुआ अरिहंत नगर में नाले के गंदे बदबूदार पानी का निष्कासन तीन फीट पाइप लगाकर की व्यवस्था वर्षों से जल भराव की समस्या झेल रही अरिहंत नगर कॉलोनी के निवासियों को बड़ी राहत मिली है प्रशासन की ओर से त्वरित करवाई करते हुए अपनी कार्य शैली जनहित के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं जनहित की समस्याओं के सफल समाधान के लिए नवागत एसडीएम अनिल जैन की देखरेख में नाले की निकासी के लिए 3 फिट पाइप लगाकर पानी की सुचारू व्यवस्था कर दी गई है। जिससे कॉलोनी वासियों का पुरानी समस्या का स्थाई समाधान हो गया। पिछले कई वर्षों से बंद पड़े नाले की निकासी न होने से गंदा पानी और बदबू से लोग परेशान थे। बरसात में तो हालात और खराब हो जाते थे।

कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। लेकिन नवागत एसडीएम आने के बाद मामला पलट गया। कॉलोनी वासियों ने अपनी परेशानी एसडीएम के सामने रखी एसडीएम अनिल जैन के संज्ञान में आते ही जिस तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ व्यक्तिगत रुचि लेकर नाले के गंदे पानी की निकासी की समस्या के गंदे बदबूदार पानी की निकासी को लेकर उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत एक्शन के निर्देश दिए। टीम हरकत आई और जेसीबी मशीन से नाले की रास्ते की खुदाई कर 3 फीट पाइप डालकर निकासी से शुरू करवाई गई

। कई सालों से रुका हुआ पानी बहने लगा। निकासी होते ही कॉलोनी में खुशी का माहौल है। लोगों ने कहा सालों की समस्या 5 दिन में हल हो गई । कॉलोनी वासियों ने कहा एसडीएम साहब ने वाकई सुनवाई की कालोनिवासियो क्या कहना है कि एसडीएम अनिल जैन जिस प्रकार इस समस्या का समाधान किया वह अपने आप में अनुकरणीय है एसडीएम का यह कदम जनता के प्रति समर्पण और धड़ प्रशासनिकक्षमता को दर्शाता है एसडीएम की इस त्वरित कार्रवाई से अरिहंत नगर के सैकड़ों लोगों को राहत मिली है अब मच्छर और बीमारी का खतरा भी कम हो गया है। कॉलोनी वासियों ने एसडीएम और उनकी टीम को ह्रदय से धन्यवाद किया है।
