कसरावद की एसडीओपी श्वेता शुक्ला तहसीलदार मूकेश मचार,टी आई राजेंद्र बर्मन के नेतृत्व में कसरावद में निकला फ्लेग मार्च

। रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद,आगामी त्यौहार से पहले पुलिस का फ्लैग मार्चआगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने शनिवार को कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, बस स्टैंड, इंदौर रोड और संवेदनशील इलाकों में मार्च निकाला फ्लैग मार्च पुलिस जवानों ने पैदल मार्च कर आम लोगों से संवाद किया और त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।थाना प्रभारी ने बाजार के व्यापारियों से मिलकर सीसीटीवी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने को कहा। पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की और कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर आईटी एक्ट में केस दर्ज होगा।कसरावद पुलिस 24 घंटे आपकी सेवा में तैनात है। कोई भी परेशानी हो तो तुरंत सूचना दे हमारा मकसद है कि सभी लोग भाईचारे के साथ त्यौहार मनाएं।”फ्लैग मार्च में एसडीओपी श्वेता शुक्ला, तहसील दास मुकेश मचार, कसरावद थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन थाना स्टाफ के साथ स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।