Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने सड़क सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की हाईवे अतिक्रमण हटाने, ब्लैक स्पॉट सुधार एवं वर्षाकालीन तैयारियों के दिए निर्देश

By Mohan Sharma
June 18, 2026 2 Min Read
0

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान नेशनल हाईवे पर हो रहे अतिक्रमण पर कलेक्टर श्री कन्याल ने अतिक्रमण हटाने हेतु गठित डिस्ट्रिक्ट हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स को सक्रिय रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) को तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। कलेक्टर श्री कन्याल ने नेशनल हाईवे, एमपीआरडीसी, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को वर्षाकाल के पूर्व सड़कों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था, संकेतक बोर्डों की स्थिति तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपायों की समीक्षा कर समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में जिले एवं शहर के अंतर्गत चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स (दुर्घटना संभावित स्थलों) पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को इन स्थलों का तकनीकी परीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही (रेक्टिफिकेशन) शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।वर्षाकाल में सड़कों एवं हाईवे के किनारे गाय एवं अन्य आवारा पशुओं की उपस्थिति से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ने की बात पर भी विशेष चर्चा हुई। इस संबंध में कलेक्टर श्री कन्याल ने एनएचआई एवं संबंधित एजेंसियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिससे यातायात सुगम एवं सुरक्षित बना रहे। कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए निर्धारित उपायों को प्राथमिकता से लागू करें।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

स्वरोजगार योजनाओं की धीमी प्रगति पर कलेक्टर सख्त, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों को चेतावनी एसबीआई में अधिक लंबित प्रकरणों पर जताई नाराजगी, एलडीएम को जवाबदेही तय करने के निर्देश

Next

सीएम डॉ. मोहन ने की विज्ञान-प्रौद्योगिकी की समीक्षा, कहा- गुजरात की तर्ज पर एमपी में बनाएं गिफ्ट सिटी ,मध्यप्रदेश में आईटी सेक्टर में निवेश की अपार संभावनाएं

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER