Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

करंट की चपेट में आने से किसान कि मोके पर ही मौत

By Mohan Sharma
June 18, 2026 1 Min Read
0

धरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम खेजराबाबा में खेत पर मोटर चलाने गए एक किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना का पता गुरुवार सुबह उस समय चला, जब परिजन खेत पर पहुंचे और उसे अचेत अवस्था में पड़ा देखा। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार बनवारी सहरिया (35) पुत्र गोपाल सहरिया निवासी खेजराबाबा बुधवार रात अपने खेत पर गया था। खेत पर ही उसका मकान बना हुआ है। बताया गया है कि वह कुएं पर लगी मोटर चलाने पहुंचा था। इसी दौरान वह बिजली करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई और शव रातभर वहीं पड़ा रहा।गुरुवार सुबह परिजन खेत पर पहुंचे तो बनवारी को जमीन पर पड़ा देखा। इसके बाद बिजली की डोरी हटाकर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक खेती-किसानी के साथ ऑटो चलाकर भी परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया गया है कि बनवारी अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। घटना से परिवार में शोक का माहौल है। गुरुवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

मध्य प्रदेश की वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक अधिकारों के विपरीत प्रती

Next

स्वरोजगार योजनाओं की धीमी प्रगति पर कलेक्टर सख्त, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों को चेतावनी एसबीआई में अधिक लंबित प्रकरणों पर जताई नाराजगी, एलडीएम को जवाबदेही तय करने के निर्देश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER