बुरहानपुर महिला कांग्रेस* ग्रामीण एवं शहर द्वारा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राज्यसभा प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन पत्र निरस्त किए जाने के विरोध

बुरहानपुर महिला कांग्रेस* ग्रामीण एवं शहर द्वारा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राज्यसभा प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन पत्र निरस्त किए जाने के विरोध में महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री अलका लामा जी के आह्वान पर एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी सेतिया जी के दिशा निर्देश पर व महिला कांग्रेस बुरहानपुर प्रभारी शांति बालेश्वर जी के नेतूत्व मे बुरहानपुर महिला कांग्रेस द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया तथा विरोध स्वरूप मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया गया इस अवसर पर जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती आरती लांडेजी द्वारा ज्ञापन में बताया कि महिला सम्मान का ढोंग करने वाले भारतीय जनता पार्टी ने यहां सिद्ध किया है कि वह महिला विरोधी है

एक महिला सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करना यह संविधान एवं लोकतंत्र की हत्या है तथा इस कृत्य को करने में सबसे बड़ी भूमिका चुनाव आयोग की है चुनाव आयोग द्वारा भारतीय जनता पार्टी जी के निर्देश पर राज्यसभा सांसद प्रत्याशी का जबरन मिथ्या कारण लगाकर नामांकन निरस्त किया है वर्तमान मोदी सरकार देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं का गला घोटने का काम कर रही है तथा उनके ऊपर दबाव डालकर गलत कार्य करती है इस मामले पर महामहिम राज्यपाल महोदय अपनी प्रदत्त शक्ति का उपयोग करके इस इस नामांकन निरस्त को वापस करा सकते हैं इस अवसर पर श्रीमती अनीता यादव श्रीमती गौरी शर्मा श्रीमती मीनाक्षी महाजन श्रीमती सरिता भगत श्रीमती अर्चना चितारे श्रीमती संगीता पंडित श्रीमती योजना देवड़ा श्रीमती कांति कासडे श्रीमती निर्मला जवारकर श्रीमती कुसुम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री अजय सिंह रघुवंशी शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री रिंकू टाक श्री इंद्रसेन देशमुख श्री अमर यादव श्री अरुण कण्हेरे एवं कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे