Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Bhopal

रेलवे से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर 3 प्रतिशत की छूट अनारक्षित टिकट, आरक्षण, शिकायत, ट्रेन ट्रैकिंग, फुड आर्डर सहित सभी सेवाएँ अब एक ही ऐप पर उपलब्ध

By Mohan Sharma
June 18, 2026 2 Min Read
0

भोपाल। यात्रियों की सुविधा, डिजिटल सेवाओं के एकीकरण तथा रेल यात्रा को अधिक सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे द्वारा “रेलवन ऐप” को एक समग्र डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है। यह ऐप रेल यात्रा से जुड़ी लगभग सभी आवश्यक सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है। वर्तमान में रेलवन पर अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर 3 प्रतिशत का छूट 14 जुलाई ,2026 तक प्रयोगिक तौर पर दिया जा रहा है। “रेलवन ऐप” के माध्यम से यात्रियों को आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, लाइव ट्रेन स्थिति, आरक्षण विवरण, टिकट निरस्तीकरण एवं धनवापसी, रेल मदद सेवाएँ, शिकायत दर्ज करने एवं निवारण, तथा ट्रेन में भोजन बुकिंग जैसी सुविधाएँ एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।ऐप की एक प्रमुख विशेषता सिंगल साइन-ऑन सुविधा है, जिसके अंतर्गत यात्री पूर्व में प्रयुक्त रेलकनेक्ट अथवा यूटीएस ऑन मोबाइल की उपयोक्ता आईडी से ही लॉगिन कर सकते हैं। इसके साथ ही रेलवे ई-वॉलेट की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके माध्यम से अनारक्षित टिकट लेने पर यात्रियों को तीन प्रतिशत की छूट का लाभ मिलता है।सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते “रेलवन ऐप” को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें, “रेलकनेक्ट अथवा यूटीएस ऑन मोबाइल” से “रेलवन ऐप” पर स्थानांतरण सुनिश्चित करें तथा एकीकृत डिजिटल सेवाओं के माध्यम से अपनी रेल यात्रा को अधिक सहज और सुविधाजनक बनाएं।जनसंपर्क अधिकारीपश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं इंदौर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया स्वागत

Next

महाराणा प्रताप जयंती उत्साह से मनाई गईबुरहानपुर जिले के ग्राम जैनाबाद में महाराणा प्रताप की 486 में जन्म जयंती ग्राम जैनाबाद में मनाई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER