देवास जिले के उदयनगर में आगामी मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से उदय नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

अरविंद सिंह लोधी,(गब्बर)/एस जे न्यूज़/एम पी/पूंजापूरा देवास जिले के उदयनगर में आगामी मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से उदय नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी जितेंद्र सोलंकी ने की बैठक में मोहर्रम पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना शांति व्यवस्था बनाए रखना और पुलिस के सहयोगी लड़के साथ रहे जुलूस की वजह से आने जाने वाले वाहन चालक को कोई परेशानी नहीं हो जुलूस में धारदार हथियार के प्रदर्शन आग से जुड़े करतब नहीं करे तथा सुरक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई सभी पत्रकार गण बैठक में मौजूद रहे आंचलिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष बाबू हनवाल ने सभी समाज जनों को हिंदू मुस्लिम एकता का परिचय देकर हर वर्ष की तरह शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम पर्व मनाया जाए

और थाना प्रभारी ने समाज के वरिष्ठजनो से कहा कि जुलूस के दौरान पूरी वीडियोग्राफी की जाए ताकि कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो वीडियोग्राफी एक सबूत के तौर पर काम आती है आप ने नारा क्या लगाया और सामने वाले ने क्या सुना तो यहां पर विवाद की स्थिति बन जाती है सभी पत्रकार गण बैठक में मौजूद रहे थाना प्रभारी जितेंद्र सोलंकी ने भूरी भूरी प्रशंसा नई दुनिया पत्रकार बाबू हनवाल के बारे में कहा कोई खबर पुलिस के पास बाद में आती है बाबू हनवाल के पास वो खबर पहले पहुंच जाती है और कहा कि इनका नेटवर्क बहुत अच्छा है सभी मौजूद में मेहबूब पठान, मुबारिक खत्री, इरशाद भाई मिर्जापुर, रामपुरा सरपंच सुनील मालवीय, शाकिर भाई, आंचलिक पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष राजू शाह, डी एल चौहान, अरविंद सिंह लोधी,ऋषि वर्मा, अवधेश मिश्रा मौजूद रहे।