Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Ujjain

फिरोजिया फुटबॉल ट्रॉफी 2026 का भव्य शुभारंभउज्जैन में आयोजित

By Mohan Sharma
June 17, 2026 3 Min Read
0

फिरोजिया फुटबॉल ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ अवसर पर स्वर्गीय भूरेलाल जी फिरोजिया (पूर्व विधायक एवं मीसा बंदी) के चित्र पर मालार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने खिलाड़ियों से परिचय एवं संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों में विशेष उत्साह एवं उमंग का वातावरण देखने को मिला।फिरोजिया फुटबॉल ट्रॉफी 2026 क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹51,000 एवं उपविजेता टीम को ₹21,000 की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त मैन ऑफ द मैच, बेस्ट प्लेयर, बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट स्कोरर सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार भी खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे।

पहला मुकाबला नैशनल फुटबॉल क्लब महू विरुद्ध अहीर यूनिवर्सल फुटबॉल क्लब नीमच के मध्य खेला गया जिसमें नैशनल फुटबॉल क्लब महू 1-0 से विजयी रही टीम की ओर से विजयी गोल जर्सी नॉ 12 प्रियांशु चोपड़ा ने माराआज का दूसरा मैच लेक सिटी भोपाल विरुद्ध ए यूनियन नीमच के मध्य खेला गया जिसमें नीमच 4-2 से विजयी रही विजयी टीम की ओर से जर्सी नॉ 09 हर्ष राज ने एक गोल,जर्सी नॉ 14 साहिल अब्बासी ने दो गोल एवं जर्सी नॉ 15 मो.रोशन ने एक गोल दागास्पर्धा के सफल संचालन हेतु मप्र मैच कमिश्नर के तौर पर अमित शुक्ला तथा निर्णायकों की भूमिका में शिवम नंदराज,उत्तम गुप्ता,मुकेश तेलाशी,अंजल सिंह ठाकुर,नितेश मरावी एवं राजेश चौहान नियुक्त किए गए।प्रतियोगिता का पहला मुकाबला नीमच एवं महू की टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें महू की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मुकाबले में नीमच एवं भोपाल की टीम आमने-सामने रहीं, जिसमें नीमच की टीम ने बेहतरीन तालमेल, रणनीति एवं खेल कौशल का परिचय देते हुए विजय प्राप्त की।दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे मैच के दौरान रोमांच अपने चरम पर रहा और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर आयोजन को यादगार बना दिया।सांसद श्री अनिल फिरोजिया जी द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बन रही है। उज्जैन में पहली बार आयोजित यह भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता क्षेत्र के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ रही है। आने वाले दिनों में विभिन्न जिलों की टीमों के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले खेल प्रेमियों को उच्च स्तरीय फुटबॉल का आनंद प्रदान करेंगे।”खेलो, आगे बढ़ो और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करो” इसी संकल्प के साथ फिरोजिया फुटबॉल ट्रॉफी 2026 का शुभारंभ हुआ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

पीएम श्री विद्यालय जीरापुर में प्रवेश उत्सव मनाया गया

Next

सोमवती अमावस्या पर धराजी घाट पर 200 से ज्यादा भक्तों ने किया स्नान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER